पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये रहेगी जींद शहर के वार्ड की सीमाओं क्षेत्र की स्थिति

ये रहेगी जींद शहर के वार्ड की सीमाओं क्षेत्र की स्थिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड-1 : दिल्ली-फिरोजपुररेलवे लाइन पर जुलानी फाटक से प्रारंभ होकर रेलवे लाइन के साथ-साथ पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए पश्चिमी यमुना नहर के पुल तक नहर के साथ-साथ दक्षिणी दिशा में नगरपरिषद की सीमा तक दक्षिण-पश्चिम में जुलानी फाटक तक का क्षेत्र शामिल है।

वार्ड-2: दिल्ली-फिरोजपुरलाइन के कैटल फीड से शुरू होकर उत्तर-पश्चिम की ओर जुलानी रोड पर बढ़ते हुए आनंद पर्वत काॅलोनी प्राइमरी स्कूल तक और रेलवे रोड पर पटियाला चौक, हांसी रोड के रेलवे फाटक के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-3: दिल्ली-फिरोजपुररेलवे लाइन के जुलानी फाटक के संगम से लेकर लाइन के साथ-साथ कैटल फीड प्लांट के कोने तक। जुलानी रोड पर चलते हुए रेलवे रोड पर सरकारी प्राइमरी स्कूल तक और स्कूल के साथ-साथ रामबीर काॅलोनी की गली के रास्ते अपोलो रोड के संगम तक। अपोलो रोड से चलते हुए नरवाना रोड नगर परिषद की सीमा तक का एरिया शामिल।

वार्ड-4: रेलवेरोड पर सरकारी स्कूल की गली से आरंभ होकर रामबीर कॉलोनी, अपोलो रोड, नरवाना रोड के संगम तक पटियाला चौक की ओर चलते हुए संत कबीर धर्मशाला की गली तक। पटियाला बैंक के रेलवे रोड के संगम तक सरकारी प्राइमरी स्कूल के कोने तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-5: रेलवेरोड पटियाला बैंक से प्रारंभ होकर मेन गली होते हुए संत कबीर धर्मशाला नरवाना रोड के संगम तक, उक्त रोड पर ही चलते हुए अपोलो रोड के संगम तक, कैथल रोड के संगम तक तिकोना पार्क होते हुए पटियाला चौक रेलवे रोड के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-6: नरवानारोड पर नगर परिषद की सीमा से आरंभ होकर, कैथल रोड के संगम तक अपोलो रोड के संगम तक चलते हुए नगर परिषद की सीमा तक का क्षेत्र शामिल है।

वार्ड-7: पटियालाचौक रेलवे रोड कैथल रोड के जवाहर नगर से आरंभ होकर कैथल रोड के साथ-साथ नगर परिषद की सीमा तक। पश्चिमी यमुना के संगम को पार करते हुए ईसाई कब्रिस्तान वाली गली के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-8: हांसीरोड पर रेलवे क्राॅसिंग के संगम से आरंभ होकर पटियाला चौक के रेलवे रोड के संगम तक। रेलवे रोड पर चलते हुए नहर पुल के संगम तक तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में चलते हुए हांसी रेलवे रोड फाटक तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-9: पश्चिमीयमुना नहर पर विश्वकर्मा कॉलोनी में सुरेश पंडित के मकान वाली गली से लेकर राजेश पानू की डेयरी अमरहेड़ी रोड के संगम तक रेलवे रोड पुरानी सब्जी मंडी पुराना बस स्टैंड के मेन रोड के साथ-साथ। झांझ गेट के संगम तक गीता विद्या मंदिर स्कूल वाली गली से आरा रोड के संगम तक का इलाका शामिल है।

वार्ड-10: रेलवेलाइन पश्चिमी नहर पुल के संगम से शुरू होकर नहर के साथ-साथ विश्वकर्मा कॉलोनी से होते हुए आरा रोड के संगम तक। वाल्मीकि बस्ती से होते हुए मेन हरिजन रोड के संगम से जींद-पानीपत रेलवे लाइन के संगम तक का इलाका शामिल है।

वार्ड-11: मेनडिस्पोजल वाली गली रेलवे लाइन से शुरू होकर रविदास मंदिर रामराय गेट से होते हुए वाल्मीकि बस्ती की मेन गली के संगम तक हरिजन रोड से होते हुए झांझ गेट के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-12: झांझगेट से आरंभ होकर अमरहेड़ी रोड के संगम तक जगत क्रांति मार्ग के संगम तक और रूप नगर सैणी रामलीला ग्राउंड सरकुलर रोड के संगम तक न्यू मार्केट होते हुए झांझ गेट के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-13: पंजाबीरामलीला किला ग्राउंड वाली गली से आरंभ होकर सरकुलर रोड होते हुए सैनी रामलीला ग्राउंड वाली गली के संगम तक ईसाई कब्रिस्तान वाली गली से लेकर नगर परिषद की सीमा के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-14: सरकुलररोड विद्यापीठ मार्ग से आरंभ होकर बतख चौक के संगम तक नई सब्जी मंडी रोड होते हुए पैराडाइज होटल के संगम तक और कुंदन सिनेमा के सामने से हिन्दू कन्या महाविद्यालय के रोड के संगम से शुरू होते हुए विद्यापीठ मार्ग के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-15: आशरीगेट से आरंभ होकर सत्यनारायण मंदिर वाली गली होते हुए मेन बाजार के संगम तक, तांगा चौक के संगम तक किला रोड होते हुए विद्यापीठ मार्ग के संगम तक और रजवाहा नं. 7 के संगम तक होते हुए शिवचौक कॉलोनी, रानी तालाब, आशरी चौक तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-16: जींदपानीपत रेलवे लाइन की फाटक से आरंभ होकर सरकुलर रोड के संगम तक पुराना बैंक वाली गली होते हुए हनुमान गली के संगम तक, बाल भवन रोड के संगम तक, रजवाहा नंबर 7 होते हुए पानीपत रेलवे लाइन तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-17:जींद-पानीपतरेलवे लाईन से रजवाहा नंबर के संगम से शुरू होकर जाट धर्मशाला अर्बन स्टेट के संगम तक सफीदों बाई पास के रोड के संगम से होते हुए पानीपत रेलवे लाइन के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-18: गोहानारोड के रजवाहा नंबर 7 से आरंभ होकर नए सेक्टर साइट रोड के संगम तक एलआईसी रोड के संगम से होते हुए गोहाना रोड के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-19: मेनगोहाना रोड, सरकारी कॉलेज की दीवार से शुरू होकर मंदिर तक सफीदों रोड के संगम तक होते हुए जाट धर्मशाला रोड के संगम तक मेन गोहाना रोड तक के संगम का एरिया शामिल है।

वार्ड-20: मॉडलपार्क के पश्चिमी कोने से शुरू होकर पुलिस चौकी के सामने से होते हुए मोतीलाल नेहरू स्कूल, जाट धर्मशाला रोड से होते हुए मॉडल पार्क तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-21: रजवाहानं. 7 से शुरू होते हुए नए सेक्टर होते हुए नगर परिषद सीमा तक मॉडल पार्क के कोने सफीदों रोड के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-22: सफीदोंबाईपास रोड से शुरू होकर मकान नंबर 2973 तक डिफेंस कॉलोनी इम्प्लाइज कॉलोनी होते हुए सफीदों रोड बाईपास के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-23: होलीहार्ट स्कूल की गली से लेकर दक्षिण दिशा में चलते हुए बाईपास के संगम तक जींद-पानीपत रेलवे लाइन का पार करते हुए गोहाना रोड बाईपास, डिलाइट स्कूल की गली तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-24: जींदपानीपत रेलवे लाइन के रजवाहा नंबर 7 के साथ-साथ पूर्व दिशा में बाईपास की संगम तक कच्चा रास्ता अशरफगढ़ के संगम तक, रोहतक रोड बाईपास के संगम तक शहर की ओर चलते हुए गुरुद्वारा कॉलोनी के कोने तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-25: रजवाहानंबर 7 गोशाला के कोने से शुरू होकर जाट मॉडल स्कूल की गली से होते हुए रोहतक रोड के संगम तक गोशाला के कोने तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-26: देवीलालचौक पर पानीपत रेलवे लाइन की क्रॉसिंग से शुरू होकर रोहतक रोड के संगम तक, भिवानी रोड के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-27: भिवानीरोड गोपाल स्कूल वाली गली से शुरू होकर चौड़ी गली के चौराहे तक, भिवानी रोड रेलवे फाटक के संगम तक शहर की ओर चलते हुए गोपाल स्कूल की गली तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-28: रोहतकरोड रजवाहा नंबर 7 के संगम से शुरू होकर विश्वकर्मा कॉलाेनी के संगम, रोहतक रोड बाईपास संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-29: रोहतकरोड सैनी धर्मशाला के संगम से लेकर बाईपास चौक पार करके पूर्व दिशा में नगर परिषद की सीमा तक, रोहतक-भिवानी बाईपास रोड संगम आर्य समाज मंदिर की गली का एरिया शामिल है।

वार्ड-30: आश्रमरोड से शुरू होकर भिवानी रोड के संगम तक रोहतक रोड बाईपास के संगम तक होते हुए सरकारी प्राइमरी स्कूल आश्रम बस्ती गली के संगम तक का एरिया शामिल है।

वार्ड-31: पश्चिमीयमुना नगर दिल्ली फिरोजपुर रेलवे लाइन के संगम से शुरू होकर, रेलवे फाटक देवीलाल चौक के संगम तक आश्रम गेट के सामने की गली से होते हुए सरकारी प्राइमरी स्कूल की गली से होते हुए नगर परिषद की सीमा तक का एरिया शामिल है।