पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षिकाएं बोलीं 4 माह से वेतन नहीं मिला, कैसे रहें तनाव मुक्त

शिक्षिकाएं बोलीं-4 माह से वेतन नहीं मिला, कैसे रहें तनाव मुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरीरणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. रणजीत सिंह गुरुवार को सोशल आउटरीच कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमतान साहिब कन्या संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल खरल में गए। उन्होंने स्टाफ के सदस्यों छात्राओं को तनाव मुक्त रहने की भी सलाह दी।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटे बड़े तनावों से मुक्त रहा जा सकता है। इसी बातचीत में एक स्टाफ मेंबर ने उनसे प्रश्न किया कि जिस व्यक्ति के ऊपर उसका पूरा परिवार निर्भर है और उसे चार माह से वेतन ही मिले तो वह कैसे तनाव मुक्त रह सकता है। इस पर वीसी ने उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति को इस विषय में जानकारी दी कि चार महीने से गुरुकुल के किसी अध्यापक स्टाफ के सदस्य को वेतन नहीं मिला है। यह गुरुकुल बीपीएस महिला विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर है। खरल गुरुकुल में 1200 के छात्राएं पढ़ती हैं।

जींद. कन्यासंस्कृृत महाविद्यालय गुरुकुल खरल में छात्राओं को संबोधित करते मेजर जनरल डाॅ. रणजीत सिंह