पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी को दौड़ाया, किसी के कान पकड़वा कर करवाई दंड बैठक

किसी को दौड़ाया, किसी के कान पकड़वा कर करवाई दंड बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओवरलोडिड वाहन के चालान काटे, किया इंपाउंड

रेलवेस्टेशन पर सिगरेट, बीड़ी पीने वालों के लिए गुरुवार का दिन बुरा रहा। यहां जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की टीम ने दौरा कर सिगरेट, बीड़ी पीने वालों को पकड़ा। भविष्य में रेलवे स्टेशन पर बीड़ी, सिगरेट पीएं इसके लिए चेतावनी देने के साथ-साथ उनकी दौड़, कान पकड़वा डंड बैठक लगवाई।

बाइकोंका किया चालान

रेलवेप्लेटफार्म, रेलवे माल गोदाम पर मोटरसाइकिलों के साथ आने-जाने वाले बाइक चालकों का चालान किया। बाइक चालकों से मौके पर ही 200 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। यहां टीम इंचार्ज नरेश देवी की टीम में रेलवे प्लेटफार्म एक, दो, रेलवे माल गोदाम पर करीब तीन घंटे तक अभियान चलाया गया। यहां कई वाहन चालकों के साथ चालान काटे जाने के दौरान तू-तू-मैं-मैं भी जीआरपी के जवानों के साथ हुई।

नहींपता नियमों का

विजय,अंकुश, पारूल, राजीव ने कहा कि रेलवे माल गोदाम, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर बाइक नहीं लेकर जाने के नियमों का पता नहीं है। रेलवे स्टेशन मास्टर को चाहिए कि वो कम से कम रेलवे स्टेशनों के दोनों तरफ के रास्तों पर नोटिस बोर्ड लगवाए ताकि लोगों को रेलवे स्टेशन के नियमों का पता लग सकें।

टीम इंचार्ज नरेश कुमारी ने बताया कि सिरसा से जींद पैसेंजर गाड़ी नंबर 54044 में महिला डिब्बे की चेकिंग की। इसमें पांच पुरुष यात्री महिला डिब्बे में सफर करते मिले। इनसे 250-250 रुपए जुर्माना वसूला किया। उचाना रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म पर मोटरसाइकिल चलाने, नो पॉर्किंग वाले एरिया में पार्किंग करने पर 10 पर जुर्माना लगाया गया। इनसे 200-200 रुपए जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि जीआरपी आईजी श्रीकांत यादव के निर्देशानुसार स्टेशनों पर एक महीने से यह अभियान चलाया जा रहा है। यात्री ट्रेन में भी चेकिंग की जा रही है। इसमें महिलाओं के डिब्बों में पुरुष यात्री मिलने पर उनके चालान किए जा रहे हैं। लोगों को चाहिए कि वो रेलवे स्टेशन की पार्किंग वाली जगह पर ही वाहन खड़े करें। टीम विक्रम, सुनील, बबीता, सतपाल, आनंद, श्यामपुरी साथ में रहे।

उचाना. रेलवेप्लेटफार्म दो पर सिगरेट पीते मिलने पर कान पकड़कर डंड बैठक लगाते युवक।

नरवाना | सहायकसचिव आरटीओ जींद बलराज राणा ने गुरुवार को ओवर लोडिड ट्रक, डंपर अन्य वाहनों के चालान काटे और उनको बस स्टैंड में इंपाउंड किया। एक डंपर पर नाम प्लेट के ऊपर ग्रीस लगाया हुआ था, जिससे पढ़ने वाले को उसकी नेम प्लेट का पता चले और दुर्घटना होने पर आसानी से बच निकल सके। इस बारे में जब सहायक सचिव ने उसके कागजात मांगे तो वो भी नदारद मिले। इस पर सचिव ने चालान काटा।