पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले पड़े बिजली के तार, निकलती हैं चिंगारी

खुले पड़े बिजली के तार, निकलती हैं चिंगारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | पटियालाचौक पर सड़क के बीच बिजली के तार खुले पड़े हैं। इन तारों में दिन-रात करंट रहता है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से दिन और रात में हजारों वाहन निकलते हैं। जब कोई वाहन इन तारों के छूकर निकलता है तो चिंगारियां निकलने लगती हैं। आसपास रहने वालों के अलावा दुकानदारों को इन तारों के कारण किसी हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

ट्यूबलाइट तो ले गए, तार खुले छोड़ गए : दुकानदारसतीश ढांडा, मनचंदा, तस्वीर जागलान, संदीप, सुभाष बतरा, बलवान मिस्त्री ने कहा कि एक महीना पहले इस डिवाइडर पर एक ट्यूबलाइट लगाई गई थी। उसके बाद यह खराब हो गई। खराब ट्यूबलाइट को पोल समेत नगरपरिषद कर्मचारी उठा ले गए, लेकिन नंगे तारों को यूं ही खुला छोड़ दिया। इस कारण यहां सदा हादसे का भय बना रहता है। पटियाला चौक पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। सवारियों से भरी बसें भी गुजरती हैं। जब यहां से वाहन गुजरते हैं तो यह तार उन वाहनों को छू जाते हैं और चिंगारी निकलती रहती हैं। किसी भी समय यह बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदारों ने वैसे तो इन तारों को ईंटों आदि से दबा रखा है लेकिन बीच-बीच में यह तार यहां से निकल जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बारे में नगरपरिषद अधिकारियों को अवगत भी करवा दिया है।

जींद. बीचसड़क पर खुले पड़े तार को दिखाते लोग।

समाधान करवा दिया जाएगा : ईओ

^मैंचंडीगढ़ किसी मीटिंग में हूं। शुक्रवार को आते ही कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।”

डॉ.अरविंद बाल्याण, ईओ नगरपरिषद