पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू सम्मेलन को लेकर विहिप ने की पुजारियों के साथ बैठक

हिंदू सम्मेलन को लेकर विहिप ने की पुजारियों के साथ बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | श्रीमद्जगद्गुरु शंकराचार्य दिग्विजय मंडल जींद के द्वारा सोमनाथ संस्कृत महाविद्यालय में नगर के सभी मंदिरों के पुजारियों धर्माचार्यों की बैठक बुलाई गई। आचार्य देवीदयाल शास्त्री ने सभा का संचालन किया। इसमें विश्व हिंदू परिषद द्वारा 15 फरवरी को आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन पर चर्चा हुई।

बैठक को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष महेश मंगला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख भालचन्द शर्मा संपर्क प्रमुख बालकिशन ने संबोधित किया। बैठक में उपस्थित आचार्य समुदाय ने सर्वसम्मति से इस कार्यक्रम की सराहना की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।