- Hindi News
- भैंसों का लोन करवा टैग पहनाने के नाम पर महिला ग्रुप से ऐंठे ~12 हजार
भैंसों का लोन करवा टैग पहनाने के नाम पर महिला ग्रुप से ऐंठे ~12 हजार
घसोकलां गांव के एक महिला ग्रुप से एक व्यक्ति ने भैंसों का लोन करवा कर उन्हें कानों में टैग पहनाने के नाम पर 12 हजार रुपए ऐंठ लिया। महिला ग्रुप का कहना है कि उक्त व्यक्ति डीआरडीए में काम करता है। उन्होंने इसकी शिकायत गुरुवार को सीएम विंडो पर कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रुपमें हैं दस महिलाएं
शिकायतकरने आई घसोंकलां गांव के दादा खेड़ा ग्रुप की प्रधान कमलेश, सचिव मुन्नी देवी, सुनीता, शीला, बाला, बालो, नन्ही, सुमन, सरोज विनोद ने बताया कि उन्होंने गांव में कुल दस महिलाओं का ग्रुप बनाया है। उनके ग्रुप में चार विधवा महिलाएं शामिल हैं। पिछले साल उन्होंने डीआरडीए से प्रति महिला सदस्य 45 हजार रुपए के हिसाब से कुल 4 लाख 45 हजार रुपए का भैंसों का बैंक लोन लिया था। इस दौरान डीआरडीए में काम करने वाले गुरदयाल ने उनसे लोन करवाने भैंसों को टैग लगवा पास करवाने के नाम पर 1200 रुपए प्रति महिला से कुल 12 हजार रुपए की राशि ऐंठ ली।
उन्हें बताया कि गया यह सरकारी खर्चा है और अधिकारियों को यह राशि देनी पड़ेगी। बाद में उन्हें पता चला कि यह राशि उनसे झूठ बोल कर हड़पी गई है। महिलाओं का आरोप है कि इस पर उन्होंने गुरदयाल से पैसे वापस मांगे तो वह बदतमीजी पर उतर आया।
आजाद शिक्षा समिति चांग के सदस्य गुरदयाल का कहना है कि उन्होंने महिलाओं से कोई पैसे नहीं लिए। जो पैसे लिए होंगे वे लोन करवाने के नाम बैंक वालों ने और बीमे के लिए डाॅक्टरों को दिए होंगे। उन पर पैसे लेने के लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे बेबुनियाद हैं।
जींद.सीएम विंडोपर शिकायत करने आई घसोंकलां गांव की महिलाएं।