पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएफआई के आह्वान पर काॅलेज में हड़ताल, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

एसएफआई के आह्वान पर काॅलेज में हड़ताल, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने सभी रूटों पर सरकारी बसों के प्रबंध करवाने की मांगों को लेकर एसएफआई राज्य कमेटी के आह्वान पर सीआर किसान काॅलेज आईटीआई में हड़ताल की। इसका नेतृत्व राज्य उपाध्यक्ष विनोद धडौली राज्य सहसचिव मानव प्रदीप ने किया। जिला उपाध्यक्ष नीरज जिला सहसचिव सचिन का अगुवाई में सीआर किसान महाविद्यालय से सचिवालय तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने फ्री बस पास, सभी युवाओं के लिए बिना शर्त बेरोजगारी भत्ता दिए जाने, कमेटी बनवाने, छेड़खानी गुंडागर्दी पर रोक लगाने, महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करवाने की मांग भी की।

पहलेकी गेट मीटिंग, फिर करवाई हड़ताल

एसएफआईके राज्य सहसचिव मानव ने बताया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को काफी समय पहले अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दे दिया था। किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुबह 8 बजे से ही एसएफआई कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को हड़ताल में शामिल करने की अपील करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीआर किसान महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर मीटिंग की। सभी छात्रों एवं छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। राज्य उपाध्यक्ष विनोद धडौली ने कहा कि केंद्र की एवं राज्य की भाजपा सरकार विद्यार्थियों के साथ धोखा कर रही हैं।

हड़ताली विद्यार्थियों को समर्थन देने के लिए सीपीआई (एम) के जिला सचिव कामरेड रमेशचंद्र और भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला प्रधान असीम कुमार भी पहुंचे। का. रमेशचंद्र ने कहा कि 14 फरवरी को रोहतक में होने वाली पार्टी की राज्यस्तरीय रैली से भी इन मांगों का समर्थन और एसएफआई के आंदोलन को समर्थन दिया जाएगा। इस मौके पर एसएफआई के जिला उपप्रधान विक्रम, प्रवीन, राज्य छात्रा सब कमेटी की सदस्य अंजू, सुषमा, सोनिया, अनूप, सिद्धू, चंद्रमोहन, दीपक करसिंधु, रिंकू, दीपक गतोली, मनीष, सुलिंद्र, अंकित, काला, प्रियंका, अंजू शर्मा, संगीता विद्यार्थी शामिल रहे।

जींद. अपनीमांगों को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते एसएफआई विद्यार्थी।

जींद. सचिवालयपर तहसीलदार को ज्ञापन देते एसएफआई कार्यकर्ता।