किए वायदों से मुकर रही है सरकार: शर्मा
जींद | सर्वकर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन की गुरुवार को बैठक हुई। अध्यक्षता डिपो प्रधान ईश्वर सिंह तालु ने की। इसमें राज्य उपप्रधान प्रदीप शर्मा केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने भी भाग लिया। प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार चुनाव में कर्मचारियों से किए गए वायदों से अब मुकर रही है। उन्होंने सरकार से परिवहन बेड़े में 10 हजार और बसें शामिल करने की मांग की। 26 को सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर किए जा रहे जेल भरो आंदोलन में कर्मी भाग लेंगे।