- Hindi News
- छात्रा पूजा और मौसम को मिला 10 10 हजार नगद पुरस्कार
छात्रा पूजा और मौसम को मिला 10-10 हजार नगद पुरस्कार
अलेवा |जींद कीजाट धर्मार्थ सभा द्वारा दीनबंधु छोटूराम जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को पेगां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल राजपाल देसवाल ने की। इसमें वर्ष 2013-14 सत्र में 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा पूजा मौसम को 10-10 हजार नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि यह शिक्षा पुरस्कार देवव्रत ढांडा द्वारा अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व: चतर सिंह की याद में हर वर्ष जिले की 20 मेधावी छात्रों को दिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि 20 मेधावी छात्रों में से दो छात्राएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेगा की है।