- Hindi News
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की रैली कल, तैयारियाें के तहत चलाया अभियान
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की रैली कल, तैयारियाें के तहत चलाया अभियान
जींद |मार्क्सवादी कम्युनिस्टपार्टी जिला सचिव मंडल की मीटिंग कामरेड प्रकाशचंद्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें 14 फरवरी की जन संघर्ष रैली की तैयारी की समीक्षा की गई। जिला सचिव रमेश चंद्र ने बताया कि रैली की तैयारियों के तहत घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है। नरवाना में फूल सिंह, सतबीर खरल के नेतृत्व में, सफीदों में सुशील कुमार कपूर सिंह रामनगर, जुलाना में प्रकाश चंद्र, सुरेश करसोला सुभाष पंचाल जींद ग्रामीण में रमेश चंद्र वेदपाल तथा जींद शहर में सुभाष तिवारी कश्मीर सिंह के नेतृत्व में टीमें घर-घर जाकर संपर्क कर रही हैं। रमेश चंद्र ने बताया कि जिले से 3 हजार से ज्यादा लोग जन संघर्ष रैली में हिस्सा लेंगे। बैठक में त्रिपुरा के पूर्व मंत्री कामरेड अनिल सरकार के निधन पर मौन रखा गया।