- Hindi News
- दहेज हत्यारोपी पति मुकेश गिरफ्तार, जहर देकर पत्नी को मारने का आरोप
दहेज हत्यारोपी पति मुकेश गिरफ्तार, जहर देकर पत्नी को मारने का आरोप
जींद | दहेजहत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ढाणी कुम्हारन हिसार निवासी कृष्ण ने 9 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी मीना की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व गांव ईक्कस निवासी मुकेश के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाया था कि मीना को उसके सुसरालीजन दहेज के लिए तंग करते थे। बताया था कि ससुरालीजनों ने योजनाबद्ध तरीके से मीना को जहर दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति मुकेश, सास शकुंतला, ननंद अनिता, ससुर रोशनलाल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।