- Hindi News
- अहिरका गांव में रास्ता रोककर हमला तीन के खिलाफ मामला दर्ज
अहिरका गांव में रास्ता रोककर हमला तीन के खिलाफ मामला दर्ज
जींद | अहिरकागांव में रास्ता रोककर हमला कर व्यक्ति को घायल करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। गांव अहिरका निवासी कंवरभान ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार देर साम वह घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही रविंद्र उर्फ बिंद्र दो अन्य ने उसका रास्ता रोक लिया और हमला कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कंवरभान की शिकायत पर रविंद्र को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।