- Hindi News
- साहित्य से कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ किया जागरूक
साहित्य से कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ किया जागरूक
जींद | कन्याभ्रूणहत्या पर कटाक्ष करता-करो नारी का सम्मान, हो ज्या जग में ऊंची शान इसा संदेश पहुंचाना है भ्रूणहत्या का म्हारै देश तै कलंक मिटाना सै- गीत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान में लोगों को काफी भा रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के भजन पार्टी लीडर बलजीत सिंह द्वारा तैयार किया गया है। भजन पार्टी लीडर का मानना है कि प्रचार साहित्य के माध्यम से प्रचार करना वैसे तो ठीक है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की अनपढ़ बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष अपनी बोली में इस संदेश को सुनकर काफी हद तक समाज में फैली भ्रूणहत्या जैसी बुराई के प्रतिकूल प्रभाव के बारे में समझ रहे हैं।