- Hindi News
- ईवीएम की जानकारी के लिए शेड्यूल निर्धारित
ईवीएम की जानकारी के लिए शेड्यूल निर्धारित
जींद | विधानसभाचुनाव 2014 के दृष्टिगत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी ट्रेनिंग के लिए 17 सितंबर गुरुवार से 22 सितंबर तक की तिथियों का निर्धारण किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र में यह ट्रेनिंग खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में दी जाएगी। इस विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम की ट्रेनिंग 17 सितंबर से 22 सितंबर तक दी जाएगी। आज खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय जींद में अधीक्षक अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा कार्यकारी अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालयों के पूरे स्टाफ को ईवीएम की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद मिल्क प्लांट कैटल फीड प्लांट केे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक महिला आईटीआई तथा पुरुष आईटीआई के स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में जल सेवाएं मंडल विभाग, काडा, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, विश्वविद्यालय स्टाफ कई विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय जींद में एएससीओ, एसटीओ , जीडब्ल्यूसी के वीके पिंडारा तथा डीएफओ, हरियाणा एग्रो लिमिटेड, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन, डीएफएससी, कानफैड, हैफेड, एफसीआई, एलआईसी जींद, नेशनल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस जींद, ओरियंटल इंडिया इंश्योरेंस जींद, न्यू इंडिया इंश्योरेंस जींद, जिला कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला खेल कार्यालय, योजना कार्यालय, मत्स्य कार्यालय जींद के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण ग्रहण करेंगे।
जुलानाविधानसभाक्षेत्र में ईवीएम का प्रशिक्षण खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय जुलाना में आयोजित किया जाएगा। 18 सितंबर को यह प्रशिक्षण सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। प्रशिक्षण शिविर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का स्टॉफ ईवीएम का प्रशिक्षण ग्रहण करेगा।
सफीदोंविधानसभाक्षेत्र में ईवीएम का प्रशिक्षण 18 सितंबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में दिया जाएगा। इस दिन एएफएसओ, उप