- Hindi News
- ड्राइवर डे पर स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 चालकों ने कराई जांच
ड्राइवर-डे पर स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 चालकों ने कराई जांच
कस्बेके जींद रोड पर स्थित मोतीराम रामधन पेट्रोल पंप पर बुधवार को ड्राइवर-डे मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर ड्राइवरों के स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के अधिकारी देवराज दत्ता दीपक कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
एड्सके प्रति भी किया गया जागरुक
शिविरमें भागो देवी अस्पताल के डॉ. दिनेश ने आंखों की जींद के लैब संचालक शुभम ने रक्त की जांच की। लगभग 200 चालकों ने अपने स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच करवाई। शिविर में ट्रक यूनियन, स्कूल बस, निजी बस चालक टैक्सी चालकों ने भाग लिया। इस दौरान चालकों काे एड्स के खिलाफ जागरूक भी किया गया।
स्वस्थ चालक ही पहुंचाता है मंजिल पर
देवराजदत्ता दीपक ने कहा कि स्वस्थ चालक सिर्फ अपनी रक्षा करने में सक्षम होता है, बल्कि दूसरों की रक्षा भी कर सकता है। स्वस्थ चालक ही गाड़ी को मंजिल तक पहुंचा सकता है। शिविर के आयोजक ओमप्रकाश सिंगला ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार चालकों के लिए इस तरह के स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करवाया गया है।
सफीदों. स्वास्थ्यजांच शिविर में आखों के जांच करवाते हुए चालक।