- Hindi News
- फ्लाइंग स्क्वाड रखेंगे चुनावी प्रक्रिया पर नजर
फ्लाइंग स्क्वाड रखेंगे चुनावी प्रक्रिया पर नजर
जींद | जुलानाविधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी भाल सिंह बिश्नोई ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मेंं चुनाव से जुड़ी सभी प्रकार के क्रियाकलापों पर नजर रखने तथा त्वरित कार्रवाई करने के लिए तीन फ्लाइंग स्क्वाड बनाए गए हैं। उन्हें एरिया आवंटित किया गए हैं।
ये उड़नदस्ते अवैध शराब की आवक, बिना स्वीकृति वाहनों का प्रयोग, प्रचार सामग्री तथा अन्य चुनाव प्रचार के कार्यों पर कड़ी नजर रखेंगे। प्रत्येक फ्लाइंग स्क्वाड में पुलिसकर्मी की भी ड्यूटी लगाई गई है। बिश्नोई ने बताया कि गठित फ्लाइंग स्क्वाड संबंधित क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने संबंधी कार्य करेंगे। ये उड़नदस्ते वीडियो सर्विलांस टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम के साथ तारतम्य से कार्य करेंगे। फ्लाइंग स्क्वाड अपनी रिपोर्ट सीधे एसपी, रिटर्निंग अधिकारी तथा डीसी को देंगे। फ्लाइंग स्क्वाड मौके पर जाकर आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना होने संबंधी जानकारी भी हासिल करेंगे।
जुलाना विधानसभा क्षेत्र में तीन फ्लाइंग स्क्वाड लगाए गए हैं, जिनमें बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता बलजीत सिंह मलिक को जुलाना के करसोला, फतेहगढ़, अकालगढ़, पोली, जुलाना शादीपुर झमोला देवरड़ समेत कुल 20 गांव दिए गए हैं।
कंट्रोल रूम स्थापित
इसविधानसभा क्षेत्र की चुनाव से जुड़ी सभी प्रकार की सूचनाएं प्राप्त करने के लिए डीआरडीए कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 01681-245320 हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर फैक्स से भी अपनी सूचना भेजा सकता हैं। ई-मेल के जरिए भी चुनाव से जुड़ी समस्याएं/शिकायतें प्राप्त की जाएगीं।
जींद. अधिकारियोंकी बैठक लेते एडीसी भाल सिंह बिश्नोई।