पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय स्तर पर छाए नरवाना क्षेत्र के छात्र

राष्ट्रीय स्तर पर छाए नरवाना क्षेत्र के छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना| राष्ट्रीयस्तरपर एससीईआरटी गुड़गांव द्वारा एनएमएमएस के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसमें 13 विद्यार्थियों ने योग्यता सूची में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य दिनेश गोयल ने बताया कि यह परीक्षा 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में विद्यालय के 13 विद्यार्थियोंं गुरदीप, हिमांशु, हिमांशु शर्मा, कमलदीप, ममता रानी, प्रमोद, प्रीति, रिंकू, रोहित, सिमरन, सुमित, तुषार कुमार, विकास ने योग्यता सूची में स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार की ओर से 500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान भारत भूषण गर्ग, प्रबंधक रोशन लाल मित्तल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता सचिव रोहताश सिंगला ने सभी सफल विद्यार्थियों, अध्यापकों अभिभावकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं दूसरी आेर राजकीय उच्च विद्यालय हमीरगढ़ के 6 छात्रों का चयन हुआ है। इसमें छात्र अंजू, मंजू, सीमा, मनीष, सावन और शुभम शामिल हैं। विद्यालय के मुख्य अध्यापक सतीश शास्त्री ने बताया कि लगातार कई वर्षों से इस विद्यालय के विद्यार्थी एनएमएमएस की प्रतियोगिता में जींद में विशेष उपलब्धि प्राप्त करते रहे हैं। इसका श्रेय विद्यालय के संस्कृत अध्यापक नरेश वत्स को जाता है।

इस मौके पर अतुल वर्मा, विनोद कुमार, दलबीर सिंह एवं राकेश कुमार सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

नरवाना. एसडीस्कूल में एनएमएमएस परीक्षा में चयनित छात्र स्टाफ के साथ।