पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य में मोनिका और गायन में मीनू प्रथम

नृत्य में मोनिका और गायन में मीनू प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद| हिंदूकन्या महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें युवा सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र के निर्देशानुसार गीत, नृत्य, प्रश्नोत्तरी, भाषण, काव्य, पेंटिंग, वादन, मिमिक्री सहित अनेक विधाओं का आयोजन किया गया।

बुधवार को छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी फिल्मी गीतों पर छात्राओं ने मंच पर खूब कदम डगमगाए। छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकार छात्राओं को हौसला बढ़ाया। \\\"मेरा दामण सिमादे हो..., मेरे सपनों की रानी..., दिल ने कहा दिल से\\\' गीतों पर छात्राओं ने भव्य नृत्य किया।

प्राचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इन गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने विधाओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।

प्रतियोगिताके परिणाम

नृत्यमें मोनिका टीना ने पहला स्थान पाया। गायन में मीनू ने पहला, निकिता ने दूसरा स्थान पाया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में आरती ने पहला, रेणु ने दूसरा स्थान पाया। कविता में अनु ने पहला, आरती ने दूसरा स्थान पाया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए।

जींद . हिंदूकन्या कॉलेज में बैठीं छात्राएं