पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्येक व्यक्ति का खोला जाए खाता : बिश्नोई

प्रत्येक व्यक्ति का खोला जाए खाता : बिश्नोई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | स्थानीयलघु सचिवालय के सभागार में त्रैमासिक डीएलआरसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीसी भाल सिंह बिश्रोई ने की। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजोत्थान में बैंकों का योगदान अति महत्वपूर्ण हैं। एडीसी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति का बैंक खाता खोलने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को निशुल्क बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को कहा कि वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समय-समय पर जारी नई योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक करें। इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शिविरों का आयोजन कर सकते हैं