पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाताओं को करें जागरूक: बिश्नोई

मतदाताओं को करें जागरूक: बिश्नोई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | विधानसभाचुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक माह का एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। इस कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र के सदस्य एवं युवा मंडल गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा लिए गए इस निर्णय की जानकारी बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप कार्यक्रम के अध्यक्ष भाल सिंह बिश्रोई ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता को चुनाव में निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए और अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना चाहिए। बिश्रोई ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी कहा कि वे विद्यार्थियों के माध्यम से गांव में रैलियां निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। एडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा मंडल पुरस्कार हेतू स्क्र ीनिंग कमेटी का भी गठन किया गया। इस समिति में तीन सदस्यों को शामिल किया गया है।