पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप कर्मियों ने सड़कों से हटाया अतिक्रमण

नप कर्मियों ने सड़कों से हटाया अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद के चुनाव की तैयारी जींद शहर की होगी वार्डबंदी

हर घर का नौ रुपए में होगा वार्डबंदी का सर्वे

नगरपरिषदचुनाव से पहले जींद शहर की वार्डबंदी होगी। इसके बाद नई वोटर लिस्ट तैयार होगी, जिसके आधार पर मई 2015 में नप चुनाव कराया जाएगा। 2014 की वार्डबंदी में शहर की कुल जनसंख्या को 31 भागों में बांटकर हर वार्ड की जनसंख्या तय की जाएगी। नगरपरिषद ने वार्डबंदी के लिए हांसी की एक फर्म को ठेका दिया है। जो 15 दिसंबर के बाद शहर की जनसंख्या का पहला खाका नगरपरिषद को सौंप देगी। इसी के आधार पर वार्डबंदी तय होगी।

हरवार्ड को छह से सात ब्लॉकों में बांटा

वार्डबंदीसे पहले हर वार्ड को छह से सात ब्लॉकों में बांटा गया है। फिर इन सभी का जोड़कर वार्ड की जनसंख्या की गिनती की जाएगी। इसके बाद नप की एडहॉक कमेटी जिसके पांच सदस्य हैं। उनके सामने वार्डबंदी का ड्राफ्ट पेश किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय निकाय विभाग की चंडीगढ़ से आने वाली टीम के साथ एडहॉक कमेटी की बैठक होगी, जिसमें वार्डबंदी का प्रारूप तैयार होगा। इसके बाद इश्तिहार देकर लोगों से इस प्रारूप पर दावे आपत्तियां मांगी जाएंगी। दावे आपत्तियों का निपटान करने के बाद वार्डबंदी को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

नईवोटर लिस्ट बनेगी

नपके पटवारी सुरेश कुमार ने बताया कि वार्डबंदी में जनसंख्या के आंकड़े आने के बाद नगरपरिषद के चुनाव के लिए नई वोटर लिस्ट तैयार होगी। जनवरी 2015 में तैयार होने वाली जींद शहर की विधानसभा सूची के अनुसार हर वार्ड की वोटर लिस्ट बनाई जाएगी। नई वोटर लिस्ट नप के कर्मचारी तैयार करेंगे। विधानसभा लिस्ट के बूथ अलग होंगे, लेकिन नप के चुनाव के बूथ अलग से बनाए जाएंगे। शहर की जनसंख्या नए सर्वे में दो लाख का आंकड़ा पार करेगी। इसलिए हर वार्ड में 500 से 1 हजार वोट बढ़ सकते हैं। 2010 की वार्डबंदी में शहर की जनसंख्या एक लाख 67 हजार 592 थी।

वार्डबंदी का सर्वे करने वाली फर्म 15 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट दे देगी। इसके बाद सरकार के निर्देश पर वार्डबंदी को अंतिम रूप दिया जाएगा। वार्डबंदी मई 2015 में होने वाले नगरपरिषद के चुनाव को लेकर की जा रही है।

-वीपी सांगवान, ईओ,नप जींद।

जींद. शहरसे अतिक्रमण हटाते नप के कर्मचारी।

शहर की वार्डबंदी पर करीब 6 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। नगरपरिषद के ईओ वीपी सांगवान ने बताया कि हांसी की फर्म को न