पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने मांगा बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा एडीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी

किसानों ने मांगा बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा एडीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों की ये हैं प्रमुख मांगें

सूखेसेे बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने, किसान समस्याओं का निदान करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने एडीसी कार्यालय पर नारेबाजी कर रोष जताया। बाद में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीसी गौरी पाराशर से मिला और समस्याओं से अवगत करवाया। किसानों ने आरोप लगाया कि सूखे से बर्बाद हुई फसलों का अब तक सरकार द्वारा मुआवजा राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई है, जिसके कारण किसानों को आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ रहा है।

नेहरूपार्क में किसानों ने की बैठक

अखिलभारतीय किसान सभा के आह्वान पर जिलेभर के किसान सोमवार को नेहरू पार्क में राज्य उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद के नेतृत्व में एकत्र हुए। श्योकंद ने कहा कि सूखे के कारण उनकी पिछली फसल बर्बाद हो गई थी, लेकिन जींद जिले में उचाना, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, ब्लाॅकों को तो मुआवजे के लिए छोड़ दिया गया। जबकि जुलाना, जींद, सफीदों ब्लाॅकों में भी ज्यादातर किसानों को 50 प्रतिशत से कम खराब दिखाकर गिरदावरी में किसानों को जीना हराम कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं को लेकर कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवाया जा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया गया है। इसके कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने मांग की कि गिरदावरी में गड़बड़ी को ठीक करवाकर किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलवाया जाए घोषित मुआवजे को सही तरीके से उचित किसानों में बंटवाया जाए। {आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाकर पशु मेलों पर पर लगी रोग को हटाया जाए। {कई वर्षों से ट्यूबवेल के लिए भरी हुई सिक्युरिटी वाले किसानों को तुरंत कनेक्शन दिए जाए। {सभी गांवों में नरेगा को सही ढंग से लागू किया जाए खेती के कार्य को भी शामिल किया जाए। {बिजली का लोड बढ़वाने की स्कीम को चालू किया जाए। {ढाणियों में कनेक्शन देने के बाद ट्रांसफर रखे जाएं। {किसानों को खाद विशेषकर यूरिया का उचित प्रबंध किया जाए खाद के साथ अन्य सामान बेचने पर रोक लगे। {गन्ने को मील तक पहुंचाने के लिए सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। {डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू की जाए। इस मौके पर रोहताश नगूरां, रतन सिंह, कर्मबीर, सतपाल भी मौजूद रहे।

जींद. एडीसीकार्यालय पर नारेबाजी करते हुए किसान।