- Hindi News
- बंदूकों में क्या खराबी थी इसकी जांच डीएसपी करेंगे
बंदूकों में क्या खराबी थी इसकी जांच डीएसपी करेंगे
शुक्रवारको उड़ी सेक्टर में शहीद हुए खेड़ी बुल्लां के कुलदीप सिंह की शहादत पर सलामी देते समय पुलिस की बंदूकों से फायर होने का जांच डीएसपी हेडक्वार्टर धर्मबीर सिंह करेंगे। वे फायर होने के बारे में बंदूक चलाने वाले पुलिस कर्मचारियों के बयान दर्ज करेंगे।
फायर होने के मामले में अलेवा पुलिस का कहना है कि सलामी देने आए जवान उनके थाना के नहीं थे। उन्हें पुलिस लाइन जींद से भेजा गया था। अलेवा के थाना प्रभारी तकदीर सिंह का कहना है कि सलामी देने वाले जवान हथियार अलेवा पुलिस स्टेशन के नहीं थे। किसी शहीद को सलामी देने के लिए पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। सलामी देते समय हथियार पुराने होने के कारण फायर नहीं कर पाए थे।
बंदूक से फायर होने के मामले की जांच जारी है। अधिक जानकारी एसपी ही दे सकते हैं।
-धर्मवीरसिंह, डीएसपी,जिला मुख्यालय जींद