पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीए द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 10 फीसदी से भी कम

बीए द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 10 फीसदी से भी कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को घोषित किए गए बीए द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में शहर के महाविद्यालयों का परीक्षा परिणा दस प्रतिशत से भी कम रहा है। इससे विद्यार्थियों में निराशा है। एसएफआई ने मांग की है कि अगर यह परिणाम जल्द से जल्द दोबारा रिव्यू नहीं किए गए तो इसके खिलाफ वह आंदोलन करने को मजबूर होगी।

एसएफआई (स्टूडेंटस् फेडरेशन ऑफ इंडिया) के जिला सचिव मानव ने सोमवार को कहा कि आए परिणाम ने हमारी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिले में लगभग 3000 विद्यार्थियों से अधिक ने यह परीक्षा दी थी, लेकिन पास होने वाले विद्यार्थी 10 प्रतिशत से भी कम हैं। इनमें से अधिकतर विद्यार्थी वो हैं जो मेरिट लिस्ट के आधार पर महाविद्यालयों में दाखिल हुए थे। दो दिन पहले घोषित किए गये बीएससी के परिणाम की दशा भी इससे ज्यादा अलग नहीं है। जब से हरियाणा में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया है तबसे विश्वविद्यालयों में परिणाम लगातार खराब आते जा रहे हैं।

पिछले सात सालों में परिणामों में भयंकर गिरावट दर्ज की गई है। विश्वविद्यालयों में तथा महाविद्यालयों में शिक्षक एवं गैर शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने की तरफ कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। एसएफआई हरियाणा शुरुआत से ही सेमेस्टर सिस्टम के रिव्यू करने की मांग करती रही है, परंतु सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।