पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बदलेगी शहर के 23 पार्कों की स्थिति

अब बदलेगी शहर के 23 पार्कों की स्थिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | डीसीअजित बालाजी जोशी ने जींद मेें शहर की स्वच्छता को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पिछले दिनों नगरपरिषद के अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाकर शहर के सभी 23 पार्कों के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार कर उन्हें उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पार्काें की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने नगरपरिषद के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग को भी दो पार्क आवंटित किए हैं। इन्हें लोक निर्माण विभाग के निर्माण गृह के पार्क की तर्ज पर विकसित करने के लिए कहा गया है। रकडक्रॉस सोसायटी के साथ लगते रोज गार्डन को विकसित करने का दायित्व जिला रेडक्राॅस सोसायटी को सौंपा गया है।

सीटीएमकरेंगी पार्कों का मुआयना

डीसीने जिले के पार्को के सौंदर्यीकरण के कार्य का मुआयना करने का दायित्व नगराधीश मेजर गायत्री अहलावत को सौंपा है। नगराधीश ने सोमवार को रेडक्रॉस भवन के साथ लगते रोज गार्डन का दौरा कर इसे नए सिरे से विकसित करने के लिए जिला रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव को दिशा निर्देश दिए।