पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत
बड़ाबीड़ वन के निकट सोमवार देर शाम कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने के कारण चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
विकास नगर निवासी सुरेंद्र सोमवार शाम अपनी कार से हांसी रोड की तरफ जा रहा था। उसकी कार हांसी रोड पर बीड़ बड़ा वन के निकट पहुंची तो सुरेंद्र कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।