पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलेवा में लोक अदालत 14 दिसंबर को

अलेवा में लोक अदालत 14 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जिलाविधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 14 दिसंबर को अलेवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लोक अदालत लगाई जाएगी। यह अदालत सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरलीन शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में सामान्य, आपराधिक, पारिवारिक विवादों समेत लगभग हर प्रकार के विवादों का समाधान करवाए जाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें कंडेला, शाहपुर, नगूरां, डाहौला, बधाना, थुआ, चूहड़पुर, हसनपुर के लोग अपने विवादों को समाधान रख सकेंगे।