पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं

दस दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | पिछलेदस दिनों से मिर्चपुर गांव के लापता छात्र हैप्पी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसको लेकर सोमवार को परिजन शहर थाना प्रभारी से मिले और छात्र का सुराग लगाने की मांग की। छात्र के पिता प्रदीप ढांडा ने बताया कि उनका बेटा शहर के नव दुर्गा स्कूल का दसवीं कक्षा में पढ़ता है। 28 नवंबर को वह घर से स्कूल के लिए आया था, लेकिन इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में 1 दिसंबर को अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था।