पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बासमती के भाव 200 रुपए बढे़

बासमती के भाव 200 रुपए बढे़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाज मंडियों में 303910 मीट्रिक टन धान की आवक

इधर, उचाना मंडी में बढ़ने लगी है कपास की आवक

अलेवाअनाज मंडी में पिछले दो सप्ताह से भाव में हो रही गिरावट के बाद सोमवार को कुछ तेजी आई है। सोमवार को खरीदारों द्वारा खरीदी गई धान की किस्म पूसा 1121 बासमती के भाव में 200 रुपए तक का उछाल आया हैं। धान की दो किस्मों के भाव में आए सुधार से किसानों को कुछ राहत मिली है।

सोमवार को मंडी में व्यापारियों द्वारा पूसा 1121 की किस्म 2725 रुपए बासमती किस्म 3230 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीदी गई। अनाज मंडी में धान की फसल बेचने आए किसान कर्मबीर, पवन, बलवान, सतीश, राधेश्याम, शमशेर, सुनील सोमपाल ने बताया कि धान के भाव में पिछले दो सप्ताह से घटने सेे किसान परेशान हो रहे थे, लेकिन सोमवार को भाव में मामूली बढ़त ने किसानों की परेशानी कुछ कम कर दी हैं। व्यापारियों द्वारा सोमवार को धान की दोनों किस्मों के भाव बढ़ाकर खरीद करने से किसानों को कुछ हद तक राहत मिली हैं।

जींद | जिलेकी विभिन्न अनाज मंडियों में रविवार शाम तक 303910 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। डीसी अजित बालाजी जोशी ने बताया कि आवक के मामले में जींद की अनाज मंडी पहले स्थान पर है, यहां 72095 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। नरवाना की अनाज मंडी में 45405 मीट्रिक टन की आवक, सफीदों में 54016, पिल्लूखेड़ा में 44375, जुलाना में 53505, धमतान में 11216, गढ़ी में 6006, उचाना में 7540, अलेवा में 7470 तथा धनौरी की अनाज मंडी मेंं 699 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। अनाज मंडियों में अब तक ग्रेड-ए 31088 मीट्रिक टन, शरबती 6304, मुच्छल 37554, बासमती 228974 मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है। अनाज मंडियों में अब तक 31 मीट्रिक टन बाजरे की आवक भी हो चुकी है। धान खरीद के लिए खाद्य एवं आपूर्ति, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउस काॅरपोरेशन तथा कानफेड को खरीद का कार्य सौंपा गया है। मिलर डीलर द्वारा कुल आवक में से अब तक 272892 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 5417, हैफेड द्वारा 9571, एग्रो द्वारा 16030 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

धान की किस्मों के भाव

किस्मभाव

पूसा 1121 2725

बासमती 32३0

मुच्छल 2258

नोट: उक्तभाव अनाज मंडी में हुई परचेज के उच्चतम भाव प्रति क्विंटल के मुताबिक दिए गए हैं।

नहीं होगी किसानों को परेशानी