- Hindi News
- कर्मचारी बोले लंबित मांगों को जल्द पूरा करे सरकार
कर्मचारी बोले- लंबित मांगों को जल्द पूरा करे सरकार
डिप्लोमावेटनरी एसोसिएशन की प्रदेशस्तरीय बैठक सोमवार को पॉली क्लीनिक में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह चहल ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वीएलडीए वर्ग की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। उनकी अनेक मांग पिछले काफी समय से लंबित पड़ी है, वे कई बार अपनी मांगों को पूरा करने बारे में अपना मांग पत्र सौंप चुके हैं। इसके बाद कोई समाधान नहीं हो पाया है।
चहल ने कहा कि प्रदेश सरकार निजीकरण की कार्यवाही को तुरंत बंद करे तथा जेके ट्रस्ट को भी बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने सभी जिलों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई जो कि दिसंबर-जनवरी तक करवाने का फैसला हुआ है। बैठक में महासचिव राजबेल देशवाल, पूर्व प्रधान जय भगवान शर्मा, प्यारे लाल, गुरजंट शर्मा, सुरेंद्र मलिक, सतबीर दलाल, जय प्रकाश समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।