एसीपी नहीं दी तो कर्मी देंगे धरना
जींद | रोडवेजकर्मशाला के कर्मचारियों की सोमवार को बैठक हुई। कर्मचारियों का कहना था महानिदेशक के पत्र को आए तीन माह का समय हो गया, लेकिन जींद डिपो प्रशासन द्वारा इस पर कोई विचार अब तक नहीं किया गया है। कर्मशाला के कर्मचारियों ने इस बारे में महाप्रबंधक को नोटिस दे दिया है। यदि 9 दिसंबर तक कर्मचारियों को एसीपी नहीं दिया गया तो 10 दिसंबर को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।