बच्चों ने देखी संसद की कार्रवाई
प्रदेशस्तरीययुवा संसद प्रतियोगिता मेें प्रथम स्थान हासिल करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाजू कलां के विद्यार्थियों को लोकसभा के महासचिव की ओर से संसद कार्रवाई देखने का निमंत्रण पत्र भेजा गया। इस दौरान विद्यालय कमेटी द्वारा बच्चों को संसद भवन दिल्ली ले जाया गया। जहां पर स्कूल के बच्चों ने संसद की सीधी कार्रवाई देखी।
स्कूल के प्राचार्य डॉ. नरेश वर्मा ने बताया कि फरवरी 2014 में राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया था। हरियाणा के इतिहास में जींद जिले ने यह प्रतियोगिता पहली बार जीती थी। इस प्रतियोगिता की राज्य विजेता टीम को लोकसभा के महासचिव की ओर से पत्र भेजकर निमंत्रण पर दिल्ली संसद भवन बुलाया गया था। इस मौके पर इंचार्ज डॉ. प्रमोद शर्मा, वेदपाल नेहरा, सतीश शर्मा सुनहरी देवी बच्चों के साथ रहे।