- Hindi News
- श्रीमद् भगवद्गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना गौरव : राही
श्रीमद् भगवद्गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना गौरव : राही
अखिलभारतीय साहित्य परिषद की जिला जींद शाखा ने लाल किले की प्राचीर से सुषमा स्वराज द्वारा श्रीमद् भगवद्गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने की मांग का स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष डाॅ. जगदीप शर्मा राही ने बताया कि श्रीमद्भगवद् को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना राष्ट्र के लिए गौरव की बात है।
श्रीमद् भगवद्गीता वास्तव में ऐसा ग्रंथ है, जिसमें किसी राष्ट्र, जाति, धर्म, संप्रदाय वर्ग विशेष का नाम नहीं लिया गया है। यह एक ऐसा ग्रंथ है जो मानव मात्र को ज्ञान-कर्म और भक्ति का संदेश देता है कि किसी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ या पाखंडों को बढ़ावा देना वाला। डाॅ. राही ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्य होने के नाते वे सभी जिला शाखा अध्यक्षों से अनुरोध करेंगे कि वे कैबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज के इस आह्वान में उनको समर्थन प्रदान करें। साहित्य परिषद भी अपना समर्थन पत्र देश के प्रधानमंत्री तक भिजवाएगी।