- Hindi News
- मैढ़ सुनार सभा ने की स्वर्णकार कला बोर्ड गठित करने की मांग
मैढ़ सुनार सभा ने की स्वर्णकार कला बोर्ड गठित करने की मांग
मैढ़सुनार सभा की जिलास्तरीय बैठक कृष्णा काॅलोनी स्थित कार्यालय मेें प्रधान फूलसिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक प्रस्ताव पास कर सरकार से स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन करने की मांग की गई है।
शहीदको दी श्रद्धांजलि
सभाके महासचिव राममेहर तोशावड़, प्रेस सचिव रवीन्द्र आर्य, उपप्रधान रमेश वर्मा और वित्त सचिव नरेश सोनी ने बताया कि देश की उच्चतम कलाओं में स्वर्णकार कला प्रोत्साहन के अभाव में आज दम तोड़ने के कगार पर पहुंच गई है। बैठक में जम्मू कश्मीर में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए गांव बुल्ला खेड़ी निवासी लांसनायक शहीद कुलदीप सिंह की शहादत पर मौन रखकर उसको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सत्यनारायण सोनी, राजेंद्र सोनी, रमेश वर्मा, ताराचंद वर्मा, इंद्र सिंह वर्मा, सुरेश कुमार मौजूद रहे।