- Hindi News
- मारपीट कर नगदी छीनने के मामले में 23 पर केस
मारपीट कर नगदी छीनने के मामले में 23 पर केस
भैरोखेड़ागांव में युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने, नकदी छीनने तथा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने पर जुलाना थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर 3 युवकों को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव भैरोखेड़ा निवासी शमशेर ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि 20 सितंबर को वह गली से गुजर रहा था। उसी दौरान गांव के संदीप, प्रदीप ने अपने कुछ साथियों तथा परिजनों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। शमशेर ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी दस हजार रुपए की नकदी भी निकाल ली। बचाव में शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए जुलाना थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदीप, प्रदीप, पाला की प|ी संतोष को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने, नगदी निकालने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है।