पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इतिहास तथ्यों पर हो आधारित: झंडई

इतिहास तथ्यों पर हो आधारित: झंडई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | भारतीयइतिहास संकलन समिति हरियाणा की त्रैमासिक बैठक सोमवार को महाराजा अग्रसेन सदाव्रत में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. बीबी भारद्वाज ने की। इसमें सदस्यता अभियान बढ़ाने, महिला सदस्यों, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने, नगर जिला प्राप्त स्तर पर संगठन की द्वितीय पंक्ति तैयार करने बारे अपने-अपने जिलों को इतिहास एकत्रित करने, स्थानीय आंदोलन संतों को जोड़कर इतिहास लेखन आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।

प्रो. बीबी भारद्वाज, प्रो. दलीप सिंह हुड्डा, डॉ. हरीश झंडई, प्रो. भारत भूषण कौशिक ने सुझाव दिए, जिनका सभी ने चर्चा उपरांत अनुमोदन किया। डॉ. झंडई ने कहा कि इतिहास तथ्यों पर आधारित होना चाहिए और लेखन में नवीनता होनी चाहिए। रामशरण युयुत्सु ने इतिहास लेखन में स्वयं काम करने की भावना, समर्पण एवं चिंतन बैठकों की आवश्यकता को रेखांकित किया। इस अवसर पर रामदास रोड, राजकुमार राणा, कमलेश शर्मा, महेश सिंगला, सुरेंद्र ढाका, मनमोहन शर्मा, अशोक, राजपाल, रामफल खटकड़, तेजेंद्र मौजूद रहेे।