पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान में लगी आग, सामान जला

मकान में लगी आग, सामान जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | धड़ौलीगांव में रविवार देर रात को एक मकान में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर आग लगा दी। इस कारण घर मेें रखा हजारों रुपए का सामान जल गया। मकान मालिक गांव धड़ौली निवासी अंकित ने बताया कि वह शाम को मकान के सभी दरवाजे ठीक तरह से बंद करके सो हुए थे कि रात लगभग 12 बजे कुछ फटने की आवाज आई। उन्होंने उठकर देखा तो मकान के पीछे की तरफ बने कमरे में आग लगी हुई थी। अंकित ने अपने परिजनों को उठाया। आवाज लगाई और आस-पड़ोस के लोगों की सहायता से आग बुझाया पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से एक बाइक, 2 पंखे, 2 चारपाई, दो बिस्तर, 4 बैग यूरिया खाद, 2 बोरी खल बिनोला, एक तिरपाल और प्लास्टिक की कुर्सी जल गई। इसकी शिकायत उसने पुलिस को की है।