ट्रक की चपेट में आने से एक घायल
जींद | किशनपुरागांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सदर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। गांव अनूपगढ़ निवासी मेहर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह कार्यवश गांव किशनपुरा गया हुआ था। जब वह सड़क को पार कर रहा था तो ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल मेहर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मेहर सिंह की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।