- Hindi News
- आत्महत्या को मजबूर करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
आत्महत्या को मजबूर करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
जींद | शहरथाना पुलिस ने रोहतक रोड बाईपास के पास 3 दिसंबर रात को फांसी का फंदा लगा आत्महत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
3दिसंबर की रात को फंदा लगाकर दी थी जान
रामगढ़(कैथल) निवासी अजमेर ने 4 दिसंबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा जगबीर (23) चालक के तौर पर कार्य करता था। 3 दिसंबर रात को जगबीर ने संदिग्ध हालात में रोहतक रोड बाईपास के निकट कीकर के पेड़ से फांसी का फंदा लगा लिया। मृतक के पिता अजमेर ने बताया था कि जगबीर बुधवार दोपहर को बाहर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। आसपास तथा रिश्तेदारी में पूछताछ करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। 4 दिसंबर सुबह उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे को गांव के ही कुलदीप, उसका भाई संदीप, कृष्ण, राजदीप हमेशा डराते धमकाते रहते थे।
चारों की धमकियों से तंग आकर उसने फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मृतक ने उसके गांव के ही चार लोगों को उसे डराने धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता अजमेर की शिकायत पर गांव रामगढ़ (कैथल) निवासी कुलदीप, उसके भाई संदीप, कृष्ण, राजदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण, राजदीप तथा कुलदीप को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
फॉलोअप