- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी में सीमा का मॉडल रहा प्रथम
विज्ञान प्रदर्शनी में सीमा का मॉडल रहा प्रथम
जींद | एसडीसीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाणा में कौटिल्य टैलेंट हंट आर्गेनाइजेशन की ओर से सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी अंग्रेजी ग्रामर की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियोंं ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधक सत्यवान नेहरा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और विजेता विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में एसडी स्कूल घिमाणा की छात्रा सीमा ने प्रथम, जागृति विद्या मंदिर हाईस्कूल के विशाल ने द्वितीय हिंदू विद्या मंदिर हाईस्कूल शामलो खुर्द की खुशी, एकता हाईस्कूल के पार्थ, आदर्श बाल विकास हाईस्कूल के विकास ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से अंग्रेजी ग्रामर परिणाम में चाणक्य स्कूल बराह की चेतना ने प्रथम, एकता हाईस्कूल की शैलपुत्री, मधु, इंदु तथा आदर्श बाल विकास स्कूल की हर्षप्रीत तथा चाणक्य स्कूल बराह की तमन्ना ने द्वितीय महा सिंह मेमोरियल हाईस्कूल बराह की मीना तथा एकता हाईस्कूल जींद की प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।