असंतुलित होता लिंगानुपात चुनौती : दांगी
महिलाएवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर्स, एएनएम, आशा वर्कर को लिंगानुपात को लेकर जागरूक करने के लिए बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जींद ग्रामीण तथा जींद शहरी खंड की महिलाओं ने भाग लिया। अर्जुन स्टेडियम के मल्टीपर्पज हाल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी राजवती दांगी ने की।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि असंतुलित होता लिंगानुपात हम सब के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इसके प्रति प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आपकी बेटी हमारी बेटी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं। जिनका उद्देश्य लिंगानुपात को संतुलित करना है। कार्यक्रम में डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. प्रेम गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के नरेन्द्र अत्री ने पीएनडीटी एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करने के कार्य में सहयोग करने की प्रेरणा दी।
लिंग जांच संबंधी हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना
दांगीने बताया कि अगर कहीं भी कन्या भ्रूण हत्या/लिंग जांच होने संबंधी सूचना मिलती है तो इसके लिए 7027812024 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी जा सकती है। कार्यक्रम में सीडीपीओ प्रवीन लता, डाॅ. ज्योति , डाॅ. कपिल, डाॅ. उषा जताना, सुपरवाइजर संतोष यादव, सुशीला, सीमा, कमला, दर्शना, मीना, कुसुम, सुरेश, कौशल्या हिस्सा लिया।
एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक
जींद. अर्जुनस्टेडियम में आंगनबाड़ी वर्करों को संबोधित करतीं राजवंती दांगी।