पेंशनधारकों की बकाया पेंशन के लिए बैंकों को 7.8 करोड़ जारी
प्रदेशभर के बुजुर्गों अन्य पेंशन लाभपात्रों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उनकी कई महीनों की बकाया पड़ी पेंशन अब शीघ्र ही समाज कल्याण विभाग उन्हें देने जा रहा है। विभाग ने इसके लिए बुधवार को विभिन्न बैंकों में 7 करोड़ से अधिक की राशि भिजवा दी है।
बुधवार को समाज कल्याण विभाग ने प्रदेश भर के कुल 32 हजार 377 पेंशन धारकों की मार्च से दिसंबर 2015 तक की बकाया पड़ी पेंशन की कुल 7 करोड़ 8 लाख 91 हजार रुपए की राशि जारी की है। जारी की गई राशि विभाग ने संबंधित पेंशन लाभ पात्रों के अकाउंट में डलवा दी है। अगले एक दो दिन में यह राशि पेंशन लाभपात्रों को बैंक से मिलनी शुरू हो जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान ने बताया कि विभिन्न कारणों से जिन पेंशन लाभपात्रों की मार्च माह से पेंशन रुकी पड़ी हुई थी वह अब जारी की गई है। इस पेंशन के लिए बुजुर्ग बार विभाग के चक्कर काट रहे थे।
32 हजार 377 पेंशनधारकों की मार्च-दिसंबर 2015 तक की बकाया रािश जल्द मिलेगी