हिसार कमिश्नरी कार्यालय पर किसान आज देंगे धरना
जींद | अखिलभारतीय किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष का. फूल सिंह श्योकंद ने बताया कि कपास की फसल के मुआवजे पर सरकार के टरकाउ रवैये के खिलाफ गुरुवार को हजारों किसान हिसार कमिश्नरी कार्यालय पर पड़ाव डालेंगे। सरकार हर रोज अलग अलग बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रही है। सरकार ने दोबारा फिर गिरदावरी करवाने के आदेश जारी किए हैं जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
किसानों की लगातार तीन फसलें खराब हो चुकी हैं। इस मौके पर जिला प्रधान रोहताश नगूरां, का. भरत सिंह खटकड़, होशियार सिंह, ज्ञानी उचाना, वीरेंद्र, राजकुमार, आजाद सिंह मौजूद रहे।