महिला सशक्तीकरण योजना, पौधरोपण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा बारे जानकारी दी
जींद | वनविभाग द्वारा बुधवार को जाट धर्मशाला में वन्य प्राणी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक अमरिन्दर कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार जाखड़ मंडलीय वन्य प्राणी अधिकारी हिसार ने की। अधिकारियों ने विभाग द्वारा महिला सशक्तीकरण योजना, पौधारोपण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा बारे विस्तार से बताया। इस अवसर पर जी. रमन सत्यभान मौजूद रहे।
जींद. जाटधर्मशाला में वन्य प्राणी जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।