पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएसएस यूनिटों के स्वयंसेवकों ने मंदिर निर्माण कार्य में किया श्रमदान

एनएसएस यूनिटों के स्वयंसेवकों ने मंदिर निर्माण कार्य में किया श्रमदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | राजकीयकॉलेज की तीनों एनएसएस यूनिटों ने रतिराम आश्रम पांडु-पिंडारा में चलाए जा रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन बुधवार को आचार्य सूर्यदेव शास्त्री ने प्रातःकालीन सत्र में स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाया और स्वस्थ जीवन के लिए आहार ग्रहण करने के उचित उपाय बताए रोजमर्रा की छोटी-मोटी तकलीफों से छुटकारे के लिए एक्युप्रेशर प्रणाली की जानकारी दी। उसके बाद स्वयंसेवकों ने मंदिर के निमार्ण कार्य में अपना योगदान दिया। सायंकालीन सत्र में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डाॅ. ओपी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की भूमिका है। एनएसएस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य से अवगत कराना है। अगर युवा जागरूक है तो समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। युवाओं को अपना उद्देश्य निर्धारित करके उसे पाने का भरसक प्रयास करना चाहिए। इसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मोनू देशवाल प्रथम, पूजा मित्तल द्वितीय मोनू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करूणेश, प्रो. विक्रम सिंह, कृष्ण कुंडू मौजूद रहे।

जींद. शिविरमें मंदिर के निर्माण में श्रमदान करते स्वयंसेवक।

खबरें और भी हैं...