पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 31 मार्च तक सरकार की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई तो हरियाणा और दिल्ली होंगे बंद

31 मार्च तक सरकार की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई तो हरियाणा और दिल्ली होंगे बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | दीनबंधुसर छोटूराम की जयंती के बहाने जाट चौधरी, समाज के लोगों को संगठित करने के साथ-साथ सरकार को आरक्षण मामले में साफ तौर पर चेताने का काम करेंगे। इसके लिए चौधरियों ने साफ तौर पर कहा है कि यदि 31 मार्च तक सरकार की रिपोर्ट जाटों के पक्ष में नहीं आती है, तो फिर हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली को भी चहुंओर से जाम कर दिया जाएगा। इसलिए सरकार अपनी रिपोर्ट जाटों की धरातल पर चल रही दयनीय हकीकत को देखकर पूरी पाक साफ मंशा के साथ तैयार करें। यह बात जाट धर्मार्थ सभा प्रधान आजाद सिंह पंवार जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर संधू ने जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

जींद जाट सभा के प्रधान आजाद सिंह पंवार ने आरक्षण मामले में जहां मुख्यमंत्री के रूख को समाज के प्रति सकारात्मक बताने के साथ-साथ 12 फरवरी को धर्मशाला में आयोजित सर छोटूराम जयंती कार्यक्रम को लेकर अच्छा-खासा बखान किया, वहीं जाट आरक्षण समिति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर संधू ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि सरकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो उसका हजारों धन्यवाद करेंगे, अन्यथा लाखों की संख्या में समाज के लोग हरियाणा और दिल्ली को चारों ओर से बंद करने का काम कर देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से जाट प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी द्वारा जाट समाज के खिलाफ बयान देने से रोकने की मांग की। मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने सांसद की जुबान को रोकने का भी आश्वासन दिया है।

छोटूराम की जयंती पर वित्तमंत्री पहुंचेंगे

प्रधानआजाद पंवार ने कहा कि 12 फरवरी को छोटूराम की जयंती पर प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सर छोटूराम ने किसानों खासकर समाज के हित में जो दिशा-निर्देश दिये थे, उनको समाज एकजुट होकर अमलीजामा पहना सकें, इसके लिए विशेष आह्वान किया जाएगा। इस मौके पर जाट सभा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते जाट नेता।

खबरें और भी हैं...