नई दिशाएं नया संकल्प कार्यक्रम 14 को
जींद | डीएवीप्रबंधक समिति नई दिल्ली की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर जवाहर लाल स्टेडियम दिल्ली में नई दिशाएं नया संकल्प कार्यक्रम का आयोजन 14 फरवरी को किया जाएगा। प्राचार्य हरेशपाल पांचाल ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली प्रधान पूनम सूरी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी विशिष्ट अतिथि हिमाचल प्रदेश राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे।