पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (फैन्स) का चिंतन सम्मेलन आज

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (फैन्स) का चिंतन सम्मेलन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | राष्ट्रीयसुरक्षा जागरण मंच (फैन्स) संस्था की ओर से गुुरुवार को मां भारती के प्रति हमारा दायित्व विषय पर नागक्षेत्र हाल में चिंतन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के प्रदेश महासचिव एवं कार्यक्रम के आयोजक अकबर खान राणा ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार शिरकत करेंगे। इसकी अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एयर मार्शल आरसी वाजपेयी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन संस्था की राष्ट्रीय सचिव रेशमा एच सिंह करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक जसबीर देशवाल, एचएसएससी के सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह, चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद के वाइस चांसलर मेजर जनरल रणजीत सिंह, जिला जेल जींद के अधीक्षक डॉ. हरीश रंगा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ललित बतरा होंगे।

खबरें और भी हैं...