पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सदरथाना पुलिस ने गांव निर्जन में विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी पति सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रतन काॅलोनी निवासी रामकुमार ने पांच फरवरी को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी महेंद्रो की शादी 12 वर्ष पहले गांव निर्जन निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद महेंद्रो को बेटी हुई। महेंद्रो को बेटी होने पर सुसरालीजनों ने उसे मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

रामकुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी महेंद्रो को सुसरालीजनों ने जबरदस्ती जहर दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता रामकुमार की शिकायत पर पति सोनू तथा सास सावित्री के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...