पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता लेंगी हिस्सा : रितु लाठर

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता लेंगी हिस्सा : रितु लाठर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | अखिलभारतीय महिला कांग्रेस की ओर से गुरुवार को कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, राष्ट्रीय सचिव वीना देशवाल, प्रदेश प्रभारी डाॅ. नीतू वर्मा हिस्सा लेंगी। महिला जिला अध्यक्ष रितु लाठर ने बताया कि 13 फरवरी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चौ. रणदीप सिंह सुरजेवाला की अगुवाई में बढ़ते हुए बिजली के दाम, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य, प्रदेश में बढ़ रही गुंडागर्दी और बेरोजगारी मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जिलेभर की महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी।

खबरें और भी हैं...